ध्वजारोहण के बाद निकाली साईकल यात्रा

उज्जैन। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम मुख्यालय में आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद जनजागरण के उद्देश्य से निगम की सहयोगी संस्था टीम डिवाईन द्वारा साईकल यात्रा निकाली गई, जिसको निगमायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
स्वतंत्रता दिवस पर आयुक्त क्षितिज सिंघल ने अपने सम्बोधन में अधिकारियों, कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। समारोह में अपर आयुक्त मनोज पाठक, आरपी मिश्रा द्वारा भी संबोधित किया गया। आयुक्त द्वारा श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन जनसम्पर्क अधिकारी प्रदीप सेन द्वारा तथा आभार उपायुक्त संजेश गुप्ता द्वारा व्यक्त किया गया।
यह भी पढ़े – मंत्री यादव की गाड़ी पर लगाया उल्टा तिरंगा
साईकल रैली का आयोजन
स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर नगर निगम की सहयोगी संस्था डिवाईन वेस्ट मेनेजमेंट द्वारा साईकल रैली का आयोजन किया गया, रैली को आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा हरी झंडी दिखाकर ग्राण्ड होटल से रवाना किया गया। साइकल रैली का उद्देश्य गंदगी से आजादी, प्लास्टिक से आजादी, कोरोना से आजादी, प्रदूषण से आजादी रखा गया। साईकल रैली ग्राण्ड होटल फ्रीगंज टॉवर से शुरू होकर चामुंडा माता, फाजलपुरा, कंठाल, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, निकास चौराहा, गाड़ी अड्डा, चामुंडा चौराहा से ग्राण्ड होटल पर समापन हुआ।
और भी है खबरे…