भारत

कुत्तों के झुंड बच्चे को काटा, 107 टांके आए

- 7 साल के बच्चे की हालत गंभीर, अब तक की सबसे भयानक घटना

ग्वालियर। आवारा कुत्तों के झुंड ने 7 साल के एक बच्चे पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। कुत्तों ने उसके सिर से लेकर पैर तक करीब 18 जगहों पर काटा। सिर को बुरी तरह नोच दिया। सिर पर दांत गड़ा कर खाल निकाल दी। मासूम गिर पड़ा तो गर्दन को जबड़ों में दबोचकर घसीटने लगे। बाद में आसपास के लोगों ने देखा तो उसे छुड़ाया।

यह भी पढ़े- गणतंत्र दिवस पर स्कूल में खाई खीर-पुड़ी और हलवा, 40 बच्चे बीमार

डॉक्टरों ने बच्चे के शरीर पर अलग-अलग जगहों पर 107 टांके लगाने पड़े। पीड़ित अभी जयारोग्य अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है। उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि शहर में 8 दिन में कुत्तों ने 477 लोगों को काटा है। डॉक्टरों का कहना है कि डॉग बाइट की ये अब तक की सबसे भयानक घटना सामने आई है। पीड़ित बच्चे का नाम रविकांत है। वह 7 साल का है और पन्ना का रहने वाला है। रविकांत ग्वालियर के गोविंदपुरी स्थित शारदा बाल आश्रम में रहकर पढ़ाई करता है।

यह भी पढ़े- तीन युवकों ने पीया जहर, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

आश्रम कर्मचारियों ने बचाया

शनिवार की शाम को वह आश्रम परिसर में ही खेल रहा था। तभी वहां घूम रहे चार से पांच कुत्तों ने उसे घेर लिया। कुत्तों को देख पहले तो बच्चे ने भागने की कोशिश की, लेकिन कुत्तों ने उसे दबोच लिया। उसके शरीर पर जगह-जगह दांत गड़ा दिए। कुत्तों के बीच घिरा मासूम रविकांत जोर-जोर से चीखता रहा, लेकिन जल्द मदद नहीं मिल सकी। जब तक उसकी आवाज सुनकर कोई वहां पहुंचता कुत्ते उसे नोचते रहे। हालांकि बाद में आश्रम के कर्मचारियों ने बच्चे की आवाज सुनकर दौड़ लगाई और कुत्तों को भगाया। आश्रम प्रबंधन बच्चे को जेएएच स्थित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले गए।

यह भी पढ़े- चौड़ीकरण में 325 मकान और 11 धार्मिक स्थल होंगे प्रभावित

दो घंटे से ज्यादा चला ऑपरेशन

बच्चे की हालत देखकर डॉक्टरों ने फौरन ऑपरेशन शुरू किया। करीब 2 घंटे से ज्यादा समय तक ऑपरेशन चला। डॉक्टरों को मासूम रविकांत के सिर से पैर तक करीब 18 बड़े घाव के इलाज के लिए 107 टांके लगाने पड़े। बच्चे की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। वह आईसीयू में भर्ती है। गजराराजा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ ने बताया कि शहर में डॉग बाइट की अब तक की ये सबसे भयानक घटना सामने आई है। जहां 7 साल के मासूम पर कुत्तों ने बुरी तरह से हमला किया है। अभी बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़े- नई आबकारी नीति को मंजूरी: महंगी होगी शराब

यह भी पढ़े- रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर EOW की Raid

पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,  Telegram  और WhatsApp से…

ओर भी है खबरे

भाजपा नेत्री के साथ दुष्कर्म, सरपंच पति का आया नाम

शादी से 4 दिन पहले बेटी की गोली मारकर हत्या

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please turn off adblocker