प्रदेश

एमपी के कर्मचारियों को रक्षा बंधन पर मिलेंगा तोहफा

- 1240 से 16000 तक एरियर की पहली किस्त रक्षा बंधन के पहले मिलेंगी, 7.50 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा

भोपाल। मध्यप्रदेश के साढ़े 7 लाख सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों को रक्षा बंधन के पहले मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार महंगाई भत्ते (डीए) के एरियर की पहली किस्त खातों में डालकर तोहफा देगी, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। केसवाइज स्टडी करने की जिम्मेदारी कोष एवं लेखा विभाग को दी गई है। बताया जा रहा है कि पहली किस्त में 2 महीने का एरियर मिलेगा।

यह भी पढ़े- बदमाशों ने पुलिस आरक्षक पर किया चाकू से हमला

प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी योजना में शामिल पात्र बहनों को रक्षा बंधन पर 250 रूपये का अतिरिक्त तोहफा देने का निर्णय लिया था, इसी प्रकार अब डॉ. मोहन यादव सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारियों को महंगाई भत्ते (डीए) के एरियर की पहली किस्त खातों में डालने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इससे पूर्व प्रदेश सरकार ने एक जुलाई 2023 से मिलने वाला 4 प्रतिशत डीए लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मार्च 2024 में दिया था।

यह भी पढ़े- भाजपा नेता प्रभात झा का निधन

उसी समय वित्त विभाग ने कहा था कि महंगाई भत्ते के 8 महीने का एरियर तीन किस्तों में दिया जाएगा। अब जुलाई 2023 से फरवरी 2024 तक का एरियर जुलाई, अगस्त और सितंबर में दिया जा रहा है। जो विभाग आदेश देरी से जारी होने के कारण मार्च 2024 में 4 प्रतिशत डीए नहीं जोड़ पाए थे, वे अब हर महीने तीन महीने की एरियर राशि कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में डालेंगे।

यह भी पढ़े- पहले पत्नी की हथोड़े से हत्या की फिर खुद ने लगा ली फांसी

42 से बढ़ाकर 46 किया गया था डीए

मध्यप्रदेश सरकार ने 15 मार्च 2024 को सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (डीए) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के आदेश दिए थे। महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत किया गया था। आदेश में वित्त विभाग ने कहा था कि कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत किया जाता है।

यह भी पढ़े- लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर मोहन सरकार का तोहफा

620 से 8000 रुपए तक का फायदा

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनवरी 2024 में 4 प्रतिशत डीए बढ़ने से सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में संवर्ग के मुताबिक 620 रुपए से 8000 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। इस हिसाब से देखें तो जुलाई में दो महीने का एरियर दिए जाने पर कर्मचारियों के बैंक खातों में 1240 से 16 हजार रुपए तक आएंगे। तीन महीने का एरियर मिलने पर 1860 से 24 हजार रुपए अकाउंट में आयेंगे। एरियर की राशि सैलरी से अलग कर्मचारियों के बैंक खातों में डाली जाएगी।

यह भी पढ़े- महिलाओं को जमीन में जिंदा गाड़ने की कोशिश- वीडियों वायरल

कब बढ़ाया जाता है डीए

कर्मचारियों के डीए में साल में दो बार जनवरी और जुलाई में वृद्धि की जाती है। केंद्र सरकार जनवरी 2024 में अपने कर्मचारियों का डीए 4 प्रतिशत बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर चुकी है। तय प्रक्रिया के तहत एक जुलाई 2024 से केंद्रीय कर्मचारियों का डीए फिर 3 या 4 प्रतिशत बढ़ना है। यह घोषणा जल्द होने की संभावना है। बता दें कि राज्य के 7.50 लाख कर्मचारियों को जितना डीए दिया जाता है, 4.50 लाख पेंशनरों को उतनी ही महंगाई राहत दी जाती है।

यह भी पढ़े- दूसरी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री ने दी सौगात

पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,  Telegram  और WhatsApp से…

ओर भी है खबरे

इवेंट मैनेजमेंट के नाम पर चला रहे थे सेक्स रैकेट

संस्कृत विश्वविद्यालय के ऑनलाइन व्याखान में चल गई अश्लील फिल्म

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please turn off adblocker