
उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली मनीषा भटनागर, जो कतर एयरवेज में सीनियर केबिन क्रू के पद पर कार्यरत हैं, ईरान-इजराइल युद्ध के बीच कतर की राजधानी दोहा में फंस गई थीं। मनीषा पिछले तीन वर्षों से दोहा में रह रही हैं और उनके पति रजत भटनागर उज्जैन के नानाखेड़ा स्थित अभिषेक नगर में रहते हैं। रजत एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। इस घटना ने उनके परिवार और स्थानीय प्रशासन को चिंता में डाल दिया था, लेकिन अब स्थिति सामान्य होने की खबर है और मनीषा जल्द ही उज्जैन वापस लौटेंगी।
यह भी पढ़े- पीपलीनाका से भैरवगढ़ जेल चौराहा तक बनेगा पहला सिक्स लेन, 175 मकान-दुकान प्रभावित
सोमवार रात को मिसाइल हमले से दहशत
रजत भटनागर ने बताया कि सोमवार रात को उनकी पत्नी मनीषा भटनागर का फोन आया था। वह घबराई हुई थीं और उन्होंने बताया कि उनके घर के पास मिसाइल हमले की आवाजें सुनाई दे रही थीं। रजत ने न्यूज चैनल पर देखा कि ईरान ने कतर में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे अल-उदीद एयरबेस पर मिसाइल हमला किया था, जिसके कारण दोहा में तनाव और दहशत की स्थिति बन गई थी। इसके बाद रजत ने मनीषा से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ, जिससे परिवार में चिंता और बेचैनी बढ़ गई।
यह भी पढ़े- मॉनसून: कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, मध्य प्रदेश में रेड अलर्ट
मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री का त्वरित हस्तक्षेप
मामले की गंभीरता को देखते हुए मनीषा भटनागर के परिवार ने स्थानीय प्रशासन और सरकार से मदद मांगी। रजत ने युवा मोर्चा के कार्तिक के माध्यम से इस मुद्दे को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंचाया। मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संपर्क किया और मनीषा की सुरक्षित वापसी के लिए सहयोग का अनुरोध किया। डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि उज्जैन निवासी रजत भटनागर की पत्नी श्रीमती मनीषा भटनागर दोहा, कतर में फंसी हुई हैं। इस प्रकरण में मैंने माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी से सहयोग हेतु अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे केंद्र सरकार के साथ समन्वय बनाए रखें और मनीषा की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करें। उज्जैन जिला प्रशासन ने भी परिवार से संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़े- अपने समग्र आईडी को आधार से लिंक करवाएं, जानिये पूरी प्रक्रिया
भारतीय और कतर दूतावास को सूचित किया गया
रजत भटनागर ने बताया कि उन्होंने तुरंत भारतीय दूतावास, कतर दूतावास, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ), और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को ईमेल के माध्यम से मनीषा भटनागर की स्थिति और सभी आवश्यक जानकारी साझा की। रजत ने कहा कि हमने हर स्तर पर मदद मांगी ताकि मनीषा की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
यह भी पढ़े- महिला और दो बच्चों का हथियारों के बल पर अपहरण
स्थिति सामान्य, मनीषा जल्द लौटेंगी
मंगलवार को मनीषा भटनागर से दोबारा संपर्क स्थापित हो गया, जिससे परिवार को राहत मिली। रजत ने बताया कि कतर में स्थिति अब सामान्य हो रही है, और मनीषा जल्द ही उज्जैन वापस आएंगी। यह जानकारी तब सामने आई जब कतर में सीजफायर की खबरें आईं। न्यूज एजेंसी के अनुसार, ईरान और इजराइल के बीच 24 घंटों में कई चरणों में युद्धविराम लागू होने की घोषणा की गई है। इसके बाद कतर एयरवेज ने भी अपनी उड़ान सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जिससे यात्रियों को राहत मिली है।
यह भी पढ़े- शादी के नाम पर ठगी: दुल्हन और दो महिलाएं हिरासत में
कतर में भारतीय दूतावास की सलाह
कतर में भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें सभी से घर के अंदर रहने, स्थानीय समाचारों और कतरी अधिकारियों के निदेर्शों का पालन करने की अपील की गई थी। दूतावास ने कहा कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार स्थिति की जानकारी देता रहेगा।
यह भी पढ़े- बैठक में कांग्रेस कार्यकतार्ओं के बीच चले लात-घूंसे
क्षेत्र में तनाव और हवाई यातायात पर प्रभाव
ईरान द्वारा कतर के अल-उदीद एयरबेस पर मिसाइल हमले के बाद कतर, संयुक्त अरब अमीरात, और बहरीन जैसे खाड़ी देशों ने अपने हवाई क्षेत्र को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था। इससे भारत सहित कई देशों की उड़ानें प्रभावित हुईं। भारत से कतर जाने वाली दो फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा, जबकि कई अन्य उड़ानों को डायवर्ट या वापस लौटना पड़ा। कतर एयरवेज ने भी हमले के बाद अपनी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया था, लेकिन हवाई क्षेत्र खुलने के बाद सेवाएं बहाल कर दी गईं।
यह भी पढ़े- नगर निगम अधिकारी के ठिकानों पर EOW का छापा
सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्व है। उन्होंने मनीषा भटनागर की सकुशल वापसी की उम्मीद जताते हुए कहा कि सरकार इसके लिए हर संभव प्रयास कर रही है। कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने भी पुष्टि की कि ईरान के राष्ट्रपति ने हमले के लिए खेद जताया है, और सीजफायर वार्ता में कतर की सक्रिय भूमिका रही है।
यह भी पढ़े- WhatsApp पर पोर्न ग्रुप से जुडकर अश्लील विडियो देखने वाला गिरफ्तार
सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता
मनीषा भटनागर की दोहा में फंसने की घटना ने न केवल उनके परिवार को चिंतित किया, बल्कि यह मध्य पूर्व में चल रहे तनाव की गंभीरता को भी दशार्ता है। हालांकि, भारत सरकार, मध्य प्रदेश सरकार, और स्थानीय प्रशासन के त्वरित प्रयासों के कारण स्थिति अब नियंत्रण में है। मनीषा की जल्द वापसी की उम्मीद है, और यह घटना भारत की अपने नागरिकों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दशार्ती है।
यह भी पढ़े- उज्जैन में पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग
पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज, Telegram और WhatsApp से…