अपना उज्जैनप्रदेशभारतराजनीति

लड़की हूं, लड़ सकती हूं वाला कांग्रेस का पोस्टर हुआ खाली

उत्तर प्रदेश में लड़की हूं, लड़ सकती हूं… के नारे और पोस्टर से कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं और युवतियों को साथ लेकर चलने का जो संदेश दिया था, उसको सार्थक करने वाली लड़की हूं, लड़ सकती हूं कि तीन पोस्टर गर्ल अब कांग्रेस (Congress) का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम चुकी है। तीनों कांग्रेस का हाथ छोड़ते ही पार्टी पर टिकट के लिए पैसे तक मांगने का आरोप लगा दिया।

Also read- प्रियंका गांधी से शर्लिन चोपड़ा का सवाल- कॉलेज में बिकिनी पहनने की है अनुमति.?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सबसे चर्चित और कांग्रेस (Congress) में जान फूंकने वाला नारा बना था लड़की हूं, लड़ सकती हूं… जिसके जरिये कांग्रेस महासचिव और यूपी चुनाव में कमान संभालने वाली प्रियंका गांधी ने भले ही चुनाव में टिकट वितरण के दौरान महिलाओं को सभी पार्टियों से ज्यादा टिकट दिया हो, लेकिन वह लड़की हूं, लड़ सकती हूं… की पोस्टर गर्ल को शायद संतुष्ट नही कर पाई और पोस्टर गर्ल रही प्रियंका मौर्या, वंदना सिंह और अब पल्लवी सिंह ने भी कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।

Also read- यूपी चुनाव: जानिये योगी के चुनावी घोषणा पत्र में क्या है खास

लड़की हूं, लड़ सकती हूं… पोस्टर हुआ खाली

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लड़की हूं, लड़ सकती हूं… वाला कांग्रेस (Congress) का सबसे चर्चित पोस्टर अब खाली हो गया है, क्योंकि इस पोस्टर पर जिन तीन प्रमुख महिला व युवतियों के चेहरे छाये हुए थे, वह तीनों कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई है। पहले प्रियंका मौर्य और वंदना सिंह बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं और अब पल्लवी सिंह कांग्रेस की तीसरी पोस्टर गर्ल हैं, जो भाजपा में शामिल हुई हैं। शनिवार को कांग्रेस (Congress) की पोस्टर गर्ल और महिला महासचिव पल्लवी सिंह को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।

Also read- UP Elections: चर्चित उम्मीदवार हस्तिनापुर से बिकनी गर्ल अर्चना गौतम

भाजपा में शामिल होते ही लगाये आरोप

कांग्रेस (Congress) छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाली प्रियंका मौर्या ने जहां प्रियंका गांधी के सचिव पर टिकट के लिए घूस का गंभीर आरोप लगाया था, वहीं वंदना सिंह ने भी ऐसे ही आरोप लगाये थे, जबकि लड़की हूं, लड़ सकती हूं… पोस्टर की तीसरी गर्ल पल्लवी ने भी आरोप लगाया है कि प्रियंका गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलने तक का समय नही देती है और यहां कार्यकर्ताओं की अनदेखी होती है। यूपी चुनाव के दूसरे फेस की वोटिंग के पहले कांग्रेस के लड़की हूं, लड़ सकती हूं… वाले पोस्टर की गर्ल का भाजपा में जाना पार्टी के लिए एक नई चुनौती बनता जा रहा है।

Also read- सांसद साध्वी प्रज्ञासिंह ठाकुर को किया ब्लेकमेल, भेजा अश्लील वीडियों

पढ़िए ख़बरें-

पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,  Telegram  और WhatsApp से…

और भी है खबरे…

रीता बहुगुणा जोशी के बेटे की सपा में एंट्री..!

योगी को सीएम बनाने के लिए श्मशान में तंत्र साधना

सुशासन की राजनीति के अटल हस्ताक्षर थे अटल बिहारी वाजपेयी

राहुल गांधी के मॉब लिंचिंग वाले ट्वीट पर नरोत्तम मिश्रा का पटलवार

प्रदेश कांग्रेस सचिव दिनेश जैन बॉस गिरफ्तार: देखे वीडियों भी

मप्र उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव की विवादित पोस्ट से मचा बवाल

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button
मध्यप्रदेश का गोवा बना हनुवंतिया टापू ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने इंदौर में की खुदकुशी Border Security Force (BSF) में 90 पदों के लिए भर्ती, ऐसे करे आवेदन National Law Institute University मे 11 पदों के लिए भर्ती IPL 2022: रविंद्र जडेजा के 1 रन की कीमत 13 लाख 79 हजार से अधिक LIC Saral Pension Scheme में पाएं 12,000 रुपए की पेंशन

Adblock Detected

Please turn off adblocker