अपना उज्जैनप्रदेश

उज्जैन में अब यह होगा सीएम डॉ.मोहन यादव का नया ऑफिस

- विश्वविद्यालय के कुलसचिव बंगले को बनाया जा रहा मुख्यमंत्री कार्यालय, साज सज्जा का कार्य शुरू

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) का उनके गृहक्षेत्र उज्जैन दक्षिण में नया ऑफिस तैयार किया जा रहा है। विक्रम विश्व विद्यालय के कुलसचिव निवास को अब सीएम हाउस और ऑफिस का रूप में सजाया-संवारा जा रहा है। जल्द ही सीएम डॉ. मोहन यादव के कार्यालय और विश्राम की व्यवस्था यहां शुरू कर दी जायेंगी। विभिन्न विभागों के कर्मचारी बंगले की सफाई और साज-सज्जा में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़े- डॉ. मोहन यादव सरकार का एक माह पूर्ण, अभूतपूर्व फैसलों से जीता जनता का विश्वास

विक्रम विश्वविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक भवन के पास ही कोठी रोड पर कलेक्टर बंगले के ठीक सामने कुलसचिव का बंगला है। जिसे अब सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) के कार्यालय के रूप में पहचाना जायेंगा। शनिवार से इस बंगले को सजाने-संवारने का काम शुरू हो गया। अब इस बंगले में उज्जैन प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने ऑफिस कार्य के साथ विश्राम भी कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शनिवार को रात्रि विश्राम इस बंगले में कर सकते हैं।

यह भी पढ़े- अयोध्या-उज्जैन का ऐतिहासिक संबंध रहा है- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

CM Dr. Mohan Yadav

सुरक्षा को देखते हुए किया बंगले का चयन

बताया जाता है कि सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) के हाउस और आफिस के लिए कुल सचिव बंगले का चयन सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव को प्लस सुरक्षा है, इसके साथ ही प्रशासनिक संकुल भवन नजदीक होने और प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय और आवास भी नजदीक हैं। यहीं कारण है कि सीएम डॉ. मोहन यादव के लिए स्थानीय स्तर पर उक्त बंगले का चयन किया गया है।

यह भी पढ़े- लड़की ने हाथ देकर रोका और साथी ने कर दी लूट

विक्रम विश्व विद्यालय के लिए गौरव की बात

अब तक के इतिहास में यह पहला अवसर होगा कि मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय के किसी बंगले का उपयोग अपने कार्यालय और विश्राम के लिए करेंगे। हालांकि कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडे विश्वविद्यालय के आवास को सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) के लिए चुने जाने पर उत्साहित है। उन्होंने कहा कि विक्रम विश्वविद्यालय के लिए यह गौरव की बात है कि विश्वविद्यालय के बंगले को सीएम हाउस के लिए चुना गया है।

यह भी पढ़े- उज्जैन-आगर मार्ग पर अगले महीने से देना होगा टोल टैक्स

पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,  Telegram  और WhatsApp से…

ओर भी है खबरे

घर के अंदर मिली चार लाश, पति-पत्नी सहित दो बच्चे शामिल

सोना के आभूषण चमकाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरफ्तार

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button
मध्यप्रदेश का गोवा बना हनुवंतिया टापू ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने इंदौर में की खुदकुशी Border Security Force (BSF) में 90 पदों के लिए भर्ती, ऐसे करे आवेदन National Law Institute University मे 11 पदों के लिए भर्ती IPL 2022: रविंद्र जडेजा के 1 रन की कीमत 13 लाख 79 हजार से अधिक LIC Saral Pension Scheme में पाएं 12,000 रुपए की पेंशन

Adblock Detected

Please turn off adblocker