उज्जैन। शहर को सिंहस्थ मेला क्षेत्र से जोड़ने के लिए सबसे लंबे फोरलेन प्लस सिक्स लेन का निर्माण होगा, जो कि यंत्रमहल मार्ग जंतर-मंतर से शुरू होकर बड़नगर रोड पर चंदूखेड़ी तक बनाया जाएगा। इसकी लंबाई करीब 14.93 किलोमीटर होगी। इस मार्ग पर दो रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) सहित तीन ब्रिज भी बनेंगे। इसमें एक ब्रिज शिप्रा नदी पर तो दो ब्रिज रेलवे पटरी के ऊपर से बनाए जाएंगे। पहली बार लोक निर्माण विभाग द्वारा इस तरह का फोरलेन व सिक्स लेन का मिक्स निर्माण किया जायेंगा।
यह भी पढ़े- सिंहस्थ-2028 के पहले इन मार्गों का होगा चौड़ीकरण
इस मार्ग के बनने से हरिफाटक से इंदौर-उज्जैन फोरलेन प्रस्तावित सिक्स लेन व बड़नगर-बदनावर फोरलेन की सीधी कनेक्टिविटी हो सकेगी। सिंहस्थ-2028 में साधु-संत व श्रद्धालु बड़नगर रोड से इंदौर रोड तक व चिंतामण मंदिर और मेला क्षेत्र में आने-जाने की अतिरिक्त सुविधा मिल सकेगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने फोरलेन का निर्माण शुरू करवा दिया है। केंद्रीय निधि से करीब 225 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। यह कार्य पीडब्ल्यूडी को दिए जाने के बाद में टेंडर जारी किया गया। इसका ठेका डीआर अग्रवाल गुजरात को दिया गया है, जिसने साइड क्लियर करने के साथ में प्रारंभिक कार्य भी शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़े- रिटायर्ड बैंक अधिकारी के घर EOW की Raid
यहां दो साल में बनेंगे तीन ब्रिज और सड़क
सूत्रों के अनुसार चिंतामण ब्रिज के समानांतर तीन भुजाओं वाला ब्रिज बनाया जाएगा। इसके अलावा बड़नगर रोड पर स्थित मोहनपुरा रेलवे क्रॉसिंग पर ब्रिज निर्माण होगा। वहीं लालपुल क्षेत्र में शिप्रा नदी पर नए ब्रिज का निर्माण भी किया जाएगा। दो साल में सड़क, ब्रिज आदि निर्माण पूरा किए जाने का टारगेट रखा गया है। इसके तहत कार्य किया जाएगा। फोरलेन का निर्माण यंत्रमहल मार्ग से शुरू होकर लालपुल व चिंतामण ब्रिज के समीप से होते हुए शंकराचार्य चौराहा से बड़नगर रोड पर चंदूखेड़ी तक किया जाएगा। इसमें बड़नगर रोड का हिस्सा सिक्स लेन में बदला जाएगा। यह रोड बड़नगर-बदनावर फोरलेन से जुड़ जाएगा।
यह भी पढ़े- भाजपा पार्षद पर जानलेवा हमला
इनका कहना है…
यंत्रमहल मार्ग से शुरू होकर बड़नगर रोड पर चंदूखेड़ी तक फोरलेन प्लस सिक्स लेन का निर्माण होगा। जिसे करीब 14.93 किमी में बनाया जाएगा। मार्ग पर दो आरओबी सहित तीन ब्रिज भी बनेंगे। टेंडर स्वीकृत कर कार्य शुरू करवाया दिया है।- गौतम अहिरवार, ईई पीडब्ल्यूडी
यह भी पढ़े- भाजपा नेत्री के साथ दुष्कर्म, सरपंच पति का आया नाम
पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज, Telegram और WhatsApp से…