प्रदेशराजनीति

विधानसभा चुनाव 2023: भाजपा-कांग्रेस की अंतिम सूची का इंतजार हुआ खत्म

एक-दो दिन में हो सकती है सूची जारी, कांग्रेस-भाजपा से दावेदारों की बढ़ रही धड़कन

भोपालविधानसभा चुनाव 2023 (assembly elections 2023) को लेकर कांग्रेस द्वारा 144 प्रत्याशियों की जंबो लिस्ट जारी कर दी गई है, इससे पहले भाजपा चार बार मेंं अपने 136 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। लेकिन 230 विधानसभा वाले मध्ययप्रदेश में अभी भी कांग्रेस की और से 86 और भाजपा की और से 94 सीटों पर अपने प्रत्याशी अभी तक घोषित नही किये है। ऐसे में सूत्रों का कहना है कि भाजपा और कांग्रेस की और से अंतिम सूची एक-दो दिन में जारी कर दी जायेंगी।

यह भी पढ़े- 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, नतीजे 3 दिसंबर को, जानिये क्या है पांच राज्यों के हालात

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति का मंथन जारी है। सूत्रों के अनुसार 86 विधानसभा प्रत्याशियों के शेष नामों पर चर्चा की जा रही है। जबकि भाजपा द्वारा भी दिल्ली और भोपाल में बैठे वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में उन 94 विधानसभाओं के प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मंथन लगभग पूरा कर लिया गया है, जो शेष रह गये है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस और भाजपा भी आगामी एक-दो दिन में अंतिम सूची जारी की प्रत्याशियों की घोषणा कर चुनावी जंग का ऐलान पूरी ताकत से करने वाली है।

यह भी पढ़े- जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेसियों का आक्रोश, चले लात-घूंसे

86 और 94 का फेर… दे रहा चुनौती

भाजपा और कांग्रेस से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस के लिए अभी भी 86 सीटे चुनौती बनी हुई है, क्योंकि यहां पर ऐसे चेहरों को मैदान में उतारना है जो शत-प्रतिशत जीत का लक्ष्य हासिल कर सके, इनमें से अधिकांश सीटों पर गुटीय राजनीति और एक से अधिक दावेदार कांग्रेस के लिए चुनौती बने हुए है। इसी प्रकार भाजपा के प्रदेश नेतृत्व से लेकर केंद्रीय नेतृत्व भी शेष 94 सीटों पर अपना फैसला लेने में संकोच कर रहा है। भाजपा में भी 94 सीटे ऐसी है जहां संगठन, कार्यकर्ताओं और सर्वे के आधार पर किसे टिकट दिया जाये इसका निर्णय नही कर पा रही है।

यह भी पढ़े- विधानसभा प्रत्याशियों की दूसरी सूची के बाद भाजपा में विरोध

उज्जैन में किसका खुलेंगा भाग्य

अगर बात उज्जैन जिले की करे तो यहां भाजपा और कांग्रेस दोनों ही संकोच में है, क्योंकि उज्जैन जिले में जहां भाजपा ने तीन विधानसभा सीटों उज्जैन उत्तर, बड़नगर और महिदपुर को लेकर अभी तक अपने पत्ते नही खोले है, जबकि कांग्रेस में भी यहीं स्थिति है। उज्जैन दक्षिण, बड़नगर सीटों पर निर्णय नही ले पा रही है। भाजपा के लिए उज्जैन उत्तर से लगातार चुनाव जीतते आ रहे पारस जैन चुनौती बने हुए है, क्योंकि पार्टी यहां पर चेहरा बदलते हुए सोनू गेहलोत पर दाव लगाना चाहती है, वहीं बड़नगर में ब्राह्मण समाज से किसी को टिकट दिया जाना है। जबकि कांग्रेस उज्जैन दक्षिण से ठाकुर या पिछड़ा वर्ग को अवसर देना चाहती है। लेकिन यहां पर भी तीन नामों के कारण कांग्रेस उलझन में है, क्योंकि यहां तीन दावेदार प्रमुख है, जिनमें चेतन यादव, अजीतसिंह ठाकुर और राजेंद्र वशिष्ठ।

यह भी पढ़े- उज्जैन के कद्दावर कलेक्टर ने थामा भाजपा का दामन… बनेंगे विधायक!

पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,  Telegram  और WhatsApp से…

ओर भी है खबरे

कांग्रेस विधायक ने कहां भाजपा ने दिया था मुझे 45 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर

चर्चित उम्मीदवार हस्तिनापुर से बिकनी गर्ल अर्चना गौतम

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button
मध्यप्रदेश का गोवा बना हनुवंतिया टापू ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने इंदौर में की खुदकुशी Border Security Force (BSF) में 90 पदों के लिए भर्ती, ऐसे करे आवेदन National Law Institute University मे 11 पदों के लिए भर्ती IPL 2022: रविंद्र जडेजा के 1 रन की कीमत 13 लाख 79 हजार से अधिक LIC Saral Pension Scheme में पाएं 12,000 रुपए की पेंशन

Adblock Detected

Please turn off adblocker