सिंहस्थ के माध्यम से भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव
प्रदेश को रोजगारपरक बनाने के साथ विकास के हर आयाम को तय कर रही है सरकार

उज्जैन में नये उद्योगों की स्थापना से 50 हजार लोगों को मिलेगा प्रत्यक्ष रोजगार
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने कहा है कि प्रदेश सरकार प्रदेश को रोजगार परक प्रदेश बनाने के साथ ही विकास के हर आयाम को तय कर रही है। प्रदेश की भौतिक सम्पदाओं का सदुपयोग कर आर्थिक रूप से सुसम्पन्न मध्य प्रदेश बनायेंगे। उन्होंने कहा कि उज्जैन में 350 करोड़ की लागत से प्रतिभा स्वराज इकाई का शुभारम्भ किया गया है, जिससे 5 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। उज्जैन के बेस्ट इंटरप्राइजेस और प्रतिभा स्वराज, ये दोनों इकाईयां लगभग 10 हजार रोजगार उपलब्ध कराएंगे। इसी प्रकार उज्जैन में अन्य औद्योगिक इकाई के माध्यम से 50 हजार रोजगार लोगों को प्रत्यक्ष रूप से प्राप्त होगा।
यह भी पढ़े- कालाबाजारी करने वालों से सख्ती से निपटेगी सरकार -मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) रविवार को उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउण्ड में आयोजित दशहरा मिलन उत्सव एवं 658 करोड़ की 16 विकास परियोजनाओं के भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सनातन धर्म की सभी सन्यासी परम्पराओं के सभी वैषणव और शैव सन्त 12 साल में सिंहस्थ आते हैं और भविष्य में सनातन धर्म की दिशा, आचरण, स्वरूप तय करते है। मानवता की स्थापना के लिये सर्वोच्च मेला सिंहस्थ आयोजित किया जायेगा। सिंहस्थ के माध्यम से भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा। इसकी समुचित तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास के मामले में मध्यप्रदेश को देश का नम्बर वन राज्य बनायेंगे। जिसके लिये अधोसंरचना विकास के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। प्रदेश को माइनिंग सेक्टर में भी दुनिया में नम्बर वन बनायेंगे।
यह भी पढ़े- विजयादशमी पर निकली महाकाल की सवारी
रीजनल इण्डस्ट्रीज कानक्लेव का आयोजन रीवा में
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि प्रदेश हर सेक्टर में तेजी से तरक्की कर रहा है। प्रदेश में निवेशकों को लाने एवं निवेश बढ़ाने के लिये 16 अक्टूबर को हैदराबाद जाकर निवेशकों को आमंत्रित करेंगे। उज्जैन संभाग से प्रारम्भ रीजनल इण्डस्ट्रीज कानक्लेव का आयोजन अब 23 अक्टूबर को रीवा में किया जायेगा। इसके पश्चात शहडोल, नर्मदापुरम संभाग में भी रीजनल इण्डस्ट्रीज कानक्लेव आयोजित की जाएगी। आगामी फरवरी माह में प्रदेश में विश्व स्तरीय इण्डस्ट्रीज कॉनक्लेव का आयोजन होगा, जिसमें विश्वभर से निवेशक आमंत्रित किये जायेंगे।
यह भी पढ़े- इंदौर निगम में 150 करोड़ का ड्रेनेज घोटाला
शास्त्र के साथ ही शस्त्र उठाना भी जानते है
मुख्यमंत्री डॉ. यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत शक्ति-सम्पन्न एवं सामर्थ्यशाली देश बनने के साथ ही विकास के समुच्चय में सर्वोच्च स्थान भी हासिल कर रहा है। हमारी सनातन परम्परा में देवी-देवताओं और ऋषि-मुनियों ने शास्त्र एवं शस्त्र के साथ दुनिया का मार्ग प्रशस्त किया है। हमारा देश शान्तिपूर्ण देश है, पर जरूरत पड़ने पर शास्त्र के साथ ही शस्त्र उठाना भी बखूबी जानता है। थल सेना, वायु सेना एवं नौसेना को शक्ति सम्पन्न बनाते हुए सारे विश्व के मोर्चे पर आज प्रधानमंत्री श्री मोदी प्रभावशाली भूमिका अदा कर रहे हैं।
यह भी पढ़े- पूर्व पार्षद की हत्या का खुलासा: पत्नी और बेटे बन गए खून के प्यासे
हेलीपेड का भी निर्माण किया जायेगा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि सिंहस्थ-2028 के माध्यम से उज्जैन विश्व पटल पर धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केन्द्र के रूप में पहचाना जायेगा। सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मन्दिर की पहुंच को और सुगम बनाने के लिये सदावल में हेलीपेड का भी निर्माण किया जायेगा। इसी प्रकार सोमवारिया से लेकर सिंहस्थ बायपास तक नया फोरलेन बनाया जायेगा, जिसकी टेण्डर प्रक्रिया प्रारम्भ है। केडी गेट से लेकर बीमा हॉस्पिटल के आगे तक फोरलेन निर्माण की भी मंजूरी दी गई है। उज्जैन-इन्दौर सिक्सलेन का कार्य प्रारम्भ हो गया है। तपोभूमि से हामूखेड़ी मार्ग का भी आज भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि उज्जैन को जोड़ने वाले चारों तरफ के मार्गों को फोरलेन किया जायेगा। जिले के ग्रामीण क्षेत्र मुख्य मार्गों से जुड़ेंगे।
यह नहीं पढ़े- बंटी-बबली ने लगाया लाखों का चूना
विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि पूजन
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) द्वारा लोक निर्माण से लोक कल्याण के उद्देश्य से 658 करोड़ के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर दशहरा मिलन उत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और अतिथियों के साथ कन्याओं का पूजन किया। उन्होंने पुष्पवर्षा कर उपस्थित जन-समुदाय का स्वागत-अभिनन्दन किया। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने पुष्पमाला से अतिथियों का स्वागत किया।
यह थे मौजूद…
इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेशनाथ महाराज, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, तेजबहादुर सिंह चौहान, जितेन्द्र पंड्या, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, बहादुर सिंह बोरमुंडला, विवेक जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में जनसमुदाय उपस्थित था।
यह नहीं पढ़े- जीएसटी कार्यालय में रिश्वतखोर: 2 महिला कर्मचारी गिरफ्तार
आई एम ए फ्यूचर बीजेपी फोर्स: राष्ट्रवाद एवं देशहित के लिए बीजेपी जरूरी
राष्ट्रवाद एवं देशहित के लिए भारतीय जनता पार्टी लगातार कई वर्षों से कम कर रही है। और समाज के सभी वर्गों के बीच सबका साथ सबका विकास का नारा लेकर काम किया है। इसलिए देश में राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रहित के लिए भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना सबसे अच्छा काम है और आप सब लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। यह देखकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है।
यह बात आज होटल श्री गंगा में आयोजित मेक इन इंडिया के तहत आई एम ए फ्यूचर बीजेपी फोर्स इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने वर्चुअल रूप से कहीं। सह मीडिया प्रभारी राकेश पंड्या ने बताया मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव इस कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता थे। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय मौजूद थे।
पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज, Telegram और WhatsApp से…