डीबी खासभारत

उज्जैन की निकिता बनी मिस इंडिया

- अरविंद नगर की निकिता पोरवाल ने मारी बाजी, अब मिस वर्ल्ड पेजेंट में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

उज्जैन। फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा होते ही मिस इंडिया (Miss India) का ताज उज्जैन को मिला। उज्जैन के अरविंद नगर में रहने वाली निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया। निकिता अब मिस वर्ल्ड पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मिस इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले मुंबई के वर्ली में आयोजित किया गया था। निकिता को मिस इंडिया का खिताब मिलने के बाद उनके अरविंद नगर स्थित घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़े-  फिल्म Tiku Weds Sheru में उज्जैन की माधवी- watch video

निकिता पोरवाल

करीब दो माह पहले ही शहर की निकिता पोरवाल ने 200 प्रतिभागियों के बीच फेमिना मिस इंडिया मध्यप्रदेश-2024 का खिताब जीता था। उन्होंने पहली बार किसी ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया था और उसमें वे सिलेक्ट हुई थीं। निकिता को एक्टिंग के अलावा लिखने का भी शौक है। निकिता कई नेशनल और इंटरनेशनल स्टेज ड्रामा की स्क्रिप्ट लिख चुकी हैं। उनके लिखे ड्रामा में 250 पेज की कृष्ण लीला भी है।

यह भी पढ़े- ये एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने इंदौर में की खुदकुशी: उज्जैन के महिदपुर में रहता था परिवार

ऑयल कारोबारी है पिता

आगर रोड पर नगर निगम ऑफिस के सामने स्थित अरविंद नगर निवासी ऑयल कारोबारी अशोक पोरवाल और राजकुमारी पोरवाल के घर पहुंची। माता-पिता बेटी के साथ मुंबई में हैं। घर पर मौजूद निकिता पोरवाल के दादा धन्नालाल पोरवाल और दादी नर्मदा पोरवाल ने पोती की एजुकेशन से लेकर एक्टिंग के प्रति रुझान के बारे में बताया।

निकिता पोरवाल

30 राज्यों की प्रतियोगियों को पछाड़ा

बता दें कि फेमिना मिस इंडिया 2024 में 30 राज्यों की प्रतियोगियों ने पार्टिसिपेट किया था। निकिता पोरवाल की बात की जाए तो उन्हें एक्टिंग के अलावा लिखने का भी शौक है, उन्होंने कई सारे नेशनल और इंटरनेशनल स्टेज ड्रामा लिखा हुआ है। निकिता के लिखे ड्रामा में 250 पेज की कृष्ण लीला भी है। निकिता होस्टिंग के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं, उनकी अपकमिंग प्रोजेक्ट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में है, जिसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, फिल्म का टाइटल चंबल पार है। आइए आपको बताते हैं कि निकिता पोरवाल कौन हैं।

यह भी पढ़े-  महाकाल मन्दिर परिसर में विराजमान है 42 देवताओं के मन्दिर

7 साल पहले मुंबई पहुंचीं निकिता

निकिता पोरवाल के पिता अशोक पोरवाल पेट्रो केमिकल व्यापारी हैं। निकिता ने अपनी स्कूली शिक्षा उज्जैन से पूरी की। इसके बाद उच्च शिक्षा हासिल करने बाहर गईं। सात साल पहले निकिता ने मुंबई का रुख किया। वह अभिनेत्री बनना चाहती हैं। निकिता ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है।

निकिता पोरवाल

सच हुआ मिस इंडिया बनने का सपना

निकिता पोरवाल ने कहा की माता-पिता की आंखों में खुशी देखकर मैं कृतज्ञता से भर गई। यात्रा अभी शुरू हुई है। सबसे बेहतर आना अभी बाकी है। निकिता ने कहा कि बचपन में मां फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मुझे मिस इंडिया बनाकर भेजती थी। अब सच में मिस इंडिया बन गई हूं। कई बार माता सीता का रोल भी रामलीला में निभा चुकी हूं। शुरूआत से ही मिस इंडिया बनना था। यही वजह थी कि थियेटर और मॉडलिंग में अपना करियर बनाना शुरू किया।

यह भी पढ़े-  निर्मल सागर सिनेमाघर से जुड़ी है आज भी कई लोगों की यादें…

निकिता को पशुओं से प्रेम

निकिता पोरवाल को पशुओं से बहुत अधिक प्रेम है। इस मामले में वह कुछ बड़ा करना चाहती हैं। निकिता पोरवाल का कहना है कि सभी जीव-जंतुओं को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है। यह दुनिया सबकी है। लोगों को पशुओं के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए।

यह भी पढ़े-  मेकअप आर्टिस्ट प्रियंका राष्ट्रीय स्तर पर उज्जैन का नाम करेंगी रोशन

पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,  Telegram  और WhatsApp से…

ओर भी है खबरे

विक्रमादित्य वैदिक घड़ी: उज्जैन में स्थापित है पहली वैदिक घड़ी- जानिये विशेषताएं

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please turn off adblocker