प्रदेश

आईपीएस ट्रांसफर: गुप्ता बने सीएम के ओएसडी तो संतोषसिंह इंदौर कमिश्नर

- एमपी में 7 आईपीएस अफसरों का तबादला, तीन जिलों के एसपी भी बदले

मध्यप्रदेश में मंगलवार देर रात को 7 आईपीएस (IPS) अफसरों के तबादले किए गए। गृह विभाग से जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ओएसडी बदल दिए गए। इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता आईपीएस (IPS) को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है। जबकि वर्तमान ओएडी राजेश हिंगणकर 31 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं। राजेश हिंगणकर 19 फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के ओएसडी बनाए गए थे।

यह भी पढ़े- मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी के साथ मनाया करवा चौथ पर्व

आईपीएस (IPS)

यह भी पढ़े- महाकाल मंदिर अन्न क्षेत्र के प्रभारी सहित 3 को उम्रकैद

गृह विभाग से जारी आदेश के अनुसार अपर परिवहन आयुक्त, ग्वालियर, उमेश जोगा आईपीएस (IPS) को उज्जैन जोन का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बनाया गया है। वहीं आईजी उज्जैन संतोष सिंह को इंदौर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। इसके अलावा जबलपुर, देवास और बड़वानी जिले के एसपी बदले गए हैं। जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किए गए हैं। उनकी जगह देवास के एसपी संपत उपाध्याय को जबलपुर एसपी बनाया गया है। बड़वानी एसपी पुनीत गहलोत को देवास का एसपी बनाया गया है। इंदौर के पुलिस उपायुक्त जगदीश डाबर को बड़वानी का एसपी बनाया गया है।

यह भी पढ़े-अब सिंहस्थ मेला क्षेत्र में 10 मंजिला बिल्डिंग का हो सकेगा निर्माण

इन आईपीएस के हुए ट्रांसफर

उमेश जोगा अपर परिवहन आयुक्त मप्र ग्वालियर से एडीजी उज्जैन जोन, राकेश गुप्ता पुलिस कमिश्नर इंदौर को ओएसडी मुख्यमंत्री, संतोष कुमार सिंह पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन को पुलिस कमिश्नर इंदौर, आदित्य प्रताप सिंह एसपी जबलपुर को एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल, जगदीश डाबर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) इंदौर को एसपी बड़वानी, संपत उपाध्याय एसपी देवास को एसपी जबलपुर और पुनीत गेहलोत एसपी बड़वानी को एसपी देवास बनाया गया है।

यह भी पढ़े- उज्जैन की युवतियों के साथ देवास में हरकत

मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में पदस्थ हुए उमेश जोगा

अपर आयुक्त परिवहन उमेश जोगा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें एडीजी उज्जैन जोन बनाया गया है। राज्य सरकार ने जोगा को फरवरी 24 में अपर आयुक्त पदस्थ किया था। ऐसा पहली बार हुआ जब यहां एडीजी स्तर के अधिकारी को अपर आयुक्त परिवहन पदस्थ किया गया था। इसके पहले यहां डीआईजी स्तर के अधिकारी को ही पदस्थ किया जाता रहा है। इस पद पर रहते हुए जोगा तब सुर्खियों में आ गए थे, जब उन्होंने 25 जून को एक पत्र जारी किया था।

यह भी पढ़े- सिहंस्थ क्षेत्र की 100 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण

जिसमें उन्होंने विभागीय अफसरों को निर्देश दिए थे कि परिवहन चेक पोस्ट पर प्राइवेट व्यक्तियों की मौजूदगी की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसा कोई भी प्राइवेट व्यक्ति वहां नहीं होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने 10 अगस्त की देर रात 47 आईएएस और आईपीएस (IPS) अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया था। इस तबादले में 8 जिलों के कलेक्टर और 7 जिलों के एसपी शामिल थे।

यह भी पढ़े- विक्रमादित्य वैदिक घड़ी: उज्जैन में स्थापित है पहली वैदिक घड़ी- जानिये विशेषताएं

पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,  Telegram  और WhatsApp से…

ओर भी है खबरे

उज्जैन की निकिता बनी मिस इंडिया

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please turn off adblocker