अपना उज्जैनप्रदेशराजनीति

उज्जैन के डॉ. मोहन यादव ने छुआ प्रदेश की राजनीति का शिखर

उज्जैन दक्षिण विधायक डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद उज्जैन में जश्न

उज्जैनडॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने मध्यप्रदेश की राजनीति का शिखर छूते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज हो गए हैं। अब डॉ. यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। सोमवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में इस बात का फैसला लिया गया।इसके बाद से उज्जैन में जश्न का माहौल है। क्योंकि लंबे समय के बाद प्रदेश में सत्ता नेतृत्व का अवसर उज्जैन को हासिल हुआ है।

यह भी पढ़े- ऐसा विधानसभा क्षेत्र जहां चुने जाते थे दो विधायक

भोपाल में विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) की घोषणा होने के बाद से उज्जैन सहित प्रदेशभर में जश्न का माहौल है। मोहन यादव को मुख्यमंत्री की कमान सौंपकर भाजपा आला कमान ने एक बार फिर पिछड़ा वर्ग को तवज्जो दी है। डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) उज्जैन दक्षिण क्षेत्र से विधायक हैं। इस बार वो यहां से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं और इससे पहले शिवराज कैबिनेट में उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। 58 साल के मोहन यादव संघ के करीबी माने जाते हैं।

यह भी पढ़े- मोदी की हुंकार… मध्य प्रदेश में चाहिए सिर्फ ‘भाजपा सरकार’

डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav)

गौरतलब हैकि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर को मध्यप्रदेश का पर्यवेक्षक बनाया था और सोमवार को विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. मोहन यादव को विधायक दल का नेता चुना गया। अब जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह में वे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नए सीएम की घोषणा के साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने अपना इस्तीफा राज्यपाल मंंगूभाई पटेल को सौंप दिया है और राज्यपाल ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

यह भी पढ़े- भाजपा की ‘विकास यात्रा’ में फिल्मी गाने पर लगे ठुमके- देखे वायरल वीडियों

उज्जैन में मना जश्न

डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) को प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबर के बाद से उज्जैन में जश्न का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताआें सहित शहरवासियों में काफी उत्साह देखा गया। टॉवर चौक पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। इसके अलावा डॉ. मोहन यादव के अब्दालपुरा स्थित पैतृक निवास पर भी बड़ी संख्या में लोग बधाइयां देने पहुंचे। जहां उनकी पत्नी श्रीमती सीमा यादव ने कहा कि भाजपा द्वारा मेरे पति को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वे उसे पूरी शिद्दत के साथ निभाते हुए प्रदेश के विकास के लिए सभी को साथ लेकर काम करेंगे।

डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav)
प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव, पुत्र वैभव यादव, डॉक्टर अभिमन्यू यादव और पुत्री डॉक्टर आकांक्षा यादव के साथ के साथ।

ये नाम भी थे रेस में

डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) एक चौंकाने वाला नाम है क्योंकि इससे पहले मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में उनकी कभी चर्चा नहीं हुई। सबसे ज्यादा संभावना शिवराज सिंह चौहान की मानी जा रही थी। वहीं प्रहलाद पटेल और नरेंद्र सिंह तोमर के नाम भी लगातार सुर्खियों में बने हुए थे। कैलाश विजयवर्गीय और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सीएम पद के प्रबल दावेदारों में गिने जा रहे थे वहीं कई लोग वीडी शर्मा के नाम का भी कयास लगा रहे थे। लेकिन मोहन यादन के नाम की घोषणा के साथ ही सारी अटकलों को विराम मिल गया है।

यह भी पढ़े- नेताजी की भाषण बाजी से परेशान युवक ने लगाई रावण में आग

जीवन परिचय

नामडॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav), मुख्यमंत्री, मप्र शासन

जन्म – 25 मार्च 1965 उज्जैन

शिक्षा – बीएससी, एलएलबी, एमबीए, पीएचडी (राजनैतिक शास्त्र))

तीसरी बार उज्जैन दक्षिण विधान सभा से लगातार निर्वाचित,

  • पूर्व दायित्व- केबिनेट मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, जुलाई 2020 से
  • उच्च शिक्षा मंत्री के रूप में देश में पहली बार मप्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का सफल क्रियान्वयन, 54 नए महाविद्यालय खोले
  • सन 2004-2010 में उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा)।
  • सन 2011-2013 में मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा)।
    भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सन 2013-2016 में भाजपा के अखिल भारतीय सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक।
  • उज्जैन के समग्र विकास हेतु अप्रवासी भारतीय संगठन शिकागो (अमेरिका) द्वारा महात्मा गांधी पुरस्कार और इस्कॉन इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा सम्मानित। मध्यप्रदेश में पर्यटन के निरंतर विकास हेतु सन 2011-2012 एवं 2012-2013 में राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत. सन 2013 में चौदहवीं विधान सभा के सदस्य निर्वाचित। सन 2018 में दूसरी बार विधान सभा सदस्य निर्वाचित. दिनांक 2 जुलाई, 2020 को मंत्री बने। 2023 में तीसरी बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित, आज मुख्यमंत्री बने।
  • छात्र राजनीति- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश के विभिन्न पदों पर रहे, राष्ट्रीय महामंत्री के पद के दायित्वों का निर्वाहन, माधव विज्ञान महाविद्यालय में 1982 में छात्र संघ के संयुक्त सचिव तथा 1984 में छात्रसंघ अध्यक्ष निर्वाचित।
  • सामाजिक क्षेत्र- 2006 में भारत स्काउट एवं गाइड के जिलाध्यक्ष, मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, 2007 में अखिल भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष, वर्ष 1992, 2004 एवं 2016 सिंहस्थ उज्जैन केन्द्रीय समिति के सदस्य, वर्ष 2000-2003 तक विक्रम विश्वविद्यालय के कार्यपरिषद (सिंडीकेट) सदस्य के दायित्व का निर्वाहन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, विकलांग पुर्नवास केन्द्रों में सक्रिय भागीदारी।
  • राजनैतिक क्षेत्र- सन 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ के सह-सचिव एवं 1984 में अध्यक्ष. सन 1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन के नगर मंत्री एवं 1986 में विभाग प्रमुख। सन 1988 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्यप्रदेश के प्रदेश सहमंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और 1989-90 में परिषद की प्रदेश इकाई के प्रदेश मंत्री तथा सन 1991-92 में परिषद के राष्ट्रीय मंत्री. सन 1993-95 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, उज्जैन नगर के सह खण्ड कार्यवाह। सायं भाग नगर कार्यवाह एवं 1996 में खण्ड कार्यवाह और नगर कार्यवाह।
  • सन 1997 में भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य। सन 1998 में पश्चिम रेलवे बोर्ड की सलाहकार समिति के सदस्य. सन 1999 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के उज्जैन संभाग प्रभारी, सन 2000-2003 में भा.ज.पा. के नगर जिला महामंत्री एवं सन 2004 में भा.ज.पा. की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य। सन 2004 में सिंहस्थ, मध्यप्रदेश की केन्द्रीय समिति के सदस्य। सन 2008 से भारत स्काउट एण्ड गाइड के जिलाध्यक्ष।
  • धार्मिक क्षेत्र – विक्रमोत्सव-चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य द्वारा आरंभ विक्रम संवत पर प्रारंभ होने वाले भारतीय नववर्ष मनाने की परंपरा, विगत 11 वर्षों से प्रतिवर्ष भव्य उत्सव शिप्रा तट पर आयोजित किया जाता है, धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए भारतीय संस्कृति, तीज, त्यौहार, रीति-रिवाज के पारंपरिक आयोजनों में शामिल होकर साहित्यिक, सांस्कृतिक, कला, विज्ञान, पुरातत्व, वेद ज्योतिष से जुडने हेतु जनमानस को अभिप्रेरित किया।
  • साहित्य: विक्रमाँदित्य शोधपीठ का गठन
  • लेखन: उज्जैयनी का पर्यटन, विश्वकाल गणना के केंद्र डोंगला
  • प्रकाशन: संकल्प शुभकृत, क्रोधी, विश्वावसु, पराभव आदि पुस्तकों का प्रकाशन
  • विदेश यात्रा: अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी, जापान, बैंकाक, थाईलैंड, चीन, नेपाल, बर्मा, भूटान, म्यांमार, अरब देशों की यात्रा

यह भी पढ़े- DP Jewelers में लाखों का गबन, कैशियर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

यह भी पढ़े- नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी का मकान जमीदोज

पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,  Telegram  और WhatsApp से…

ओर भी है खबरे

इंजीनियर के साथ सेक्सटॉर्शन, युवती ने कपड़े उतारकर बनाया वीडियों: यह रखे सावधानी

सगाई टूटी तो करने लगा ब्लैकमेल, मंगेतर ने कर दिये अश्लील वीडियों वायरल

घर के अंदर मिली चार लाश, पति-पत्नी सहित दो बच्चे शामिल

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please turn off adblocker