भारत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर का 98 वर्ष की आयु में निधन

- सुल्तानपुर से रीवा लाई जा रही पार्थिव देह, यहीं होगा अंतिम संस्कार

भोपाल/रीवा: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव का मंगलवार रात को 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने सुल्तानपुर के विवेकानंद नगर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। बुधवार को रीवा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। निधन की खबर मिलते ही रीवा में स्थानीय बीजेपी नेता और शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़े- सीएम डॉ. मोहन यादव की सादगी ने जीता लोगों का दिल

स्वास्थ्य में अचानक बिगड़ी स्थिति

ब्रह्मादीन यादव का स्वास्थ्य 27 जून की रात को अचानक बिगड़ गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ और पेट से संबंधित समस्याओं के कारण सुल्तानपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। 28 जून को उनकी बेटी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पत्नी सीमा यादव अपनी बेटी के साथ उन्हें देखने पहुंची थीं। इसके बाद वे मध्यप्रदेश लौट आई थीं। 30 जून को उनकी हालत में सुधार के बाद उन्हें घर लाया गया था, लेकिन मंगलवार शाम को उनकी स्थिति फिर से बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनकी सांसें थम गईं।

यह भी पढ़े- सुपर स्वच्छता लीग में उज्जैन को मिला प्रथम स्थान

विदेश यात्रा पर हैं मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्तमान में सात दिवसीय दुबई और स्पेन की यात्रा पर हैं। उनके साथ उनकी पत्नी सीमा यादव भी हैं। ब्रह्मादीन यादव के निधन की खबर उस समय आई, जब मुख्यमंत्री दुबई से स्पेन के लिए रवाना हो चुके थे। स्पेन में उनकी उद्योगपतियों, निवेशकों और फिल्म निमार्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें प्रस्तावित हैं।

यह भी पढ़े- सांसद अनिल फिरोजिया ने जन्मोत्सव को बनाया ‘जनसेवा का उत्सव’

परिवार और पृष्ठभूमि

ब्रह्मादीन यादव सुल्तानपुर में अपने बेटे विवेकानंद यादव के साथ रहते थे, जो सरस्वती विद्या मंदिर में शारीरिक शिक्षक (पीजीटी) हैं। उनके परिवार में तीन बेटे—रामानंद यादव, सदानंद यादव और विवेकानंद यादव—तथा एक बेटी सीमा यादव हैं। सीमा यादव की शादी 1994 में उज्जैन में डॉ. मोहन यादव से हुई थी। परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले की भीटी तहसील के कोडड़ा डड़वा गांव का रहने वाला है। साल 2023 में ब्रह्मादीन यादव की पत्नी का निधन हो गया था।

यह भी पढ़े- मध्यप्रदेश में 34 करोड़ के GST घोटाले का पदार्फाश

संघ से गहरा नाता और आंदोलनकारी जीवन

ब्रह्मादीन यादव का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से गहरा जुड़ाव रहा। विद्यार्थी जीवन में उन्होंने कई आंदोलनों में हिस्सा लिया। इन आंदोलनों के कारण पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए वे घर छोड़कर मुंबई चले गए थे। उनका असली नाम ब्रह्मानंद था, लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने अपना नाम बदलकर ब्रह्मादीन रख लिया। आंदोलन के दौरान पुलिस-प्रशासन ने उनकी जमीनें जब्त कर ली थीं, जिसके कारण परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। मुंबई में ब्रह्मादीन ने अपनी पढ़ाई पूरी की और बाद में उत्तर प्रदेश लौट आए। इसके बाद वे मध्यप्रदेश के रीवा पहुंचे, जहां उन्हें एक राजकीय स्कूल में नौकरी मिली। वे 1987 में प्रिंसिपल के पद से सेवानिवृत्त हुए।

यह भी पढ़े- उज्जैन में पर्यटन और विकास कार्यों को गति

सीमा और मोहन यादव की मुलाकात

सीमा यादव ने 1989 में रीवा से भूगोल में एमए किया। वे शुरू से ही संघ से जुड़ी रहीं। 1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के एक कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात डॉ. मोहन यादव से हुई, जो उस समय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री थे। दोनों के बीच परिचय बढ़ा और 1994 में उज्जैन में परिवार की सहमति से उनकी शादी हुई।

यह भी पढ़े- मध्य प्रदेश में भी सकता है मतदाता सूची शुद्धिकरण

परिवार के अन्य सदस्य

ब्रह्मादीन यादव के बड़े बेटे रामानंद यादव भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त होकर जबलपुर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। मंझले बेटे सदानंद यादव रीवा में विद्या भारती में कार्यरत हैं। सबसे छोटे बेटे विवेकानंद यादव के साथ ब्रह्मादीन सुल्तानपुर में रहते थे। ब्रह्मादीन यादव की पार्थिव देह को रीवा लाया जाएगा, जहां बुधवार को उनका अंतिम संस्कार होगा।

यह भी पढ़े- श्रावण माह में निकलेंगी महाकाल की 6 सवारियां

शुभचिंतकों का तांता

निधन की खबर फैलते ही रीवा और सुल्तानपुर में स्थानीय बीजेपी नेताओं और शुभचिंतकों का उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गया। कई लोग उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे हैं। ब्रह्मादीन यादव के निधन से न केवल उनके परिवार, बल्कि संघ और स्थानीय समुदाय में भी शोक की लहर है।

यह भी पढ़े- पशुपतिनाथ मंदिर के गर्भगृह में युवती ने बनाई रील

पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,  Telegram  और WhatsApp से…

ओर भी है खबरे

नगर निगम अधिकारी के ठिकानों पर EOW का छापा

यह भी पढ़े- पीपलीनाका से भैरवगढ़ जेल चौराहा तक बनेगा पहला सिक्स लेन, 175 मकान-दुकान प्रभावित

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please turn off adblocker