अपना उज्जैनप्रदेशभारत

PM Yojana का काम देख रहे इंजीनियर की हत्या

इंजीनियर अपने साथी के साथ जा रहा था घर, संभवत: 4 से 5 बदमाशों ने किया हमला

उज्जैन। ढ़ाचा भवन के समीप इंजीनियर (Engineer) की शनिवार-रविवार रात में नृशंस हत्या कर दी गई। घटना जीरो पॉइंट ब्रिज से ढांचा भवन के बीच हृदयेश्वर महादेव मंदिर के सामने हुई। पुलिस के अनुसार इंजीनियर इंदौर से शादी समारोह में शामिल होकर अपने साथी के साथ अपने घर जा रहा था। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।

Also read- स्वच्छता सर्वेक्षण में उज्जैन को मिले 2 अवार्ड

देवास गेट पुलिस ने बताया कि पंकज पिता शीतल प्रसाद कनोजिया 28 साल निवासी कुशवाहा बस्ती ग्राम उचेहरा जिला सतना प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) के तहत उज्जैन में बनाए जा रहे मकानों को बनाने वाली कंपनी में फिल्ड इंजीनियर था। शनिवार-रविवार देर रात में जीरो पॉइंट ब्रिज और ढ़ाचा भवन के बीच हृदयेश्वर महादेव मंदिर के समीप अज्ञात बदमाशों ने हथियार से हमला कर इंजीनियर की हत्या कर दी। घटना के समय मृतक पंकज का साथी सुदामा भी साथ में था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

Also read- दो पक्षों के 100 से अधिक लोगों के बीच चले लाठी-डंडे

अचानक कर दिया हमला

पुलिस ने बताया कि इंजीनियर पंकज और कंप्यूटर आपरेटर सुदामा अपने दोस्त पिंकेश की बारात में इंदौर गए थे। जहां से दोनों बाइक से वापस उज्जैन आ गए थे। रात तकरीबन 1:30 बजे घर जाते समय ढांचा भवन मार्ग पर स्थित शिव मंदिर के सामने पंकज ने बाइक रोकी और टॉयलेट करने के लिए सड़क की दूसरी ओर चला गया। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए चार से पांच बदमाशों ने अचानक उस पर हमला बोल दिया।

Also read- पात्र हितग्राही भवन-भूखंड हेतु कर सकते है आवेदन

जान बचाने की लगाई दौड़

घटना के समय पंकज का दोस्त सुदामा सड़क की दूसरी ओर था। बदमाशों ने पंकज को गंभीर रूप से घायल कर दिया और वे सुदामा की ओर आए तो उसने जान बचाने के लिए दौड़ लगा दी। कुछ देर बाद बदमाश भी मौके से भाग निकले। इसके बाद सुदामा पंकज के पास आया और तत्काल उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां कुछ देर चले इलाज के बाद पंकज ने दम तोड़ दिया।

Also read- नगर निगम में डीजल चोरी: ट्रेक्टर से निकाला डीजल

सतना से आ रहे परिजन

घटना के बाद पुलिस ने इंजीनियर पंकज के परिजनों को जानकारी दे दी है। जिसके बाद उसके परिजन उज्जैन आने के लिए निकल पड़े हैं। पुलिस का कहना है कि पंकज पिछले 5 सालों से उज्जैन में किराए के मकान में रह रहा है। वह वर्तमान में एमआर 5 स्थित तिरुपति गोल्ड कॉलोनी में रह रहा था। घटना के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।

पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube और Telegram जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज से…

और भी है खबरे…

यातायात नियम तोड़ा तो नाम होगा सार्वजनिक

सटोरिये फूलवानी पर पुलिस ने की कमरतोड़ कार्यवाही

भैरवगढ़ जेल पहुंची 5 सदस्यीय जांच टीम: मामला जेल से सायबर क्राईम का

साजिश: युवती को खरीदा और बच्चा होते ही छोड़ा लावारिस

3 स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 5 लाख की स्मैक बरामद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उज्जैन को दी ट्रेनों की सौगात

गुंडें-बदमाशों के मकान किये जमीदोज

उज्जैन में EOW की बड़ी कार्रवाई…नगर निगम और TNCP अधिकारियों पर FIR

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please turn off adblocker