धर्मप्रदेश

सीहोर कुबेरेश्वर महादेव धाम के लिए 4 सितंबर को होगी दो बस रवाना

– थांदला बावड़ी मन्दिर पर सभी यात्रियों का होगा स्वागत

झाबुआ रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी

झाबुआ जिले के थांदला से प्रसिद्ध कथावाचक महादेव के परम भक्त पण्डित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) के सिद्ध क्षेत्र कुबेरेश्वर महादेव धाम (Kubereshwar Mahadev Dham) तीर्थ दर्शन के लिए महिला भक्तों का अगला जत्था आगामी 4 सितंबर को रवाना होगा।

Also read- नगर निगम आयुक्त को सभापति ने सिखाया प्रोटोकॉल…

जानकारी देते हुए यात्रा संयोजक बंटी भाई व पवन नाहर ने बताया कि यह यात्रा उन माता बहनों के लिए नि:शुल्क आयोजित की जा रही है जो शिव की उपासक है व अकेले सीहोर कुबेरेश्वर महादेव धाम जाने में असमर्थ है। यात्रा का मुख्य प्रयोजन अंचल की जनता में धार्मिक सौहार्दपूर्ण वातावरण निर्मित करना है जिससे आगामी वर्ष 2023 में पण्डित प्रदीप मिश्रा की कथा झाबुआ जिलें में चयनित स्थान पर करवाई जा सके।

Also read- पंडित प्रदीप मिश्रा की आंखों में इसलिए आ गये आंसू… अस्था के कुंभ में उमडा सैलाब

इसी तारतम्य में 130 महिला भक्तों का पहला जत्था पेटलावद तहसील से निकाला गया वही दूसरा जत्था दिनांक 4 सितंबर 2022 रविवार को थांदला के प्रसिद्ध बावड़ी मन्दिर से प्रात: 6 बजे रवाना किया जाएगा। यात्रा के दौरान सभी यात्रियों को सुबह चाय नाश्ता व एक वक्त को भोजन भी समिति द्वारा दिया जाएगा। यात्रा का पूरा खर्च कैलाश विजयवर्गीय फैंस क्लब द्वारा वहन किया जा रहा है।

Also read- महाकाल मंदिर विस्तार योजना: नए स्वरूप में दिखेगा महाकाल परिसर

सीहोर दर्शन यात्रा में क्लब के बंटी मिश्रा, पवन नाहर के अलावा समकित तलेरा, कमलेश दायजी, आत्माराम शर्मा, मनोज उपाध्याय, विजय पाटीदार, कृष्णकांत चौहान, गोपाल चोयल, तुषार प्रजापति, सुरेश गिरी, मनोज बारोठ, प्रेम प्रजापति, जीवन मेड़ा, राज मालवी आदि कैलाश विजयवर्गीय फैन्स क्लब व जीव दया अभियान की सक्रिय भूमिका रही।

Also read- शिवलिंग पर शंख से जल क्यों नहीं चढ़ाते?

पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,  Telegram  और WhatsApp से…

ओर भी है खबरे

उज्जैन नगर निगम न्यूज़: गणेश पांडालों मे होगी स्वच्छता में पवित्रता प्रतिस्पर्धा

युवा मोर्चा नेता से परेशान किसान ने मांगी इच्छा मृत्यु

MIC के 5 सदस्यों की घोषणा: 5 नामों पर अटका मामला

Dharmendra Bhati

मैं धर्मेंद्र भाटी, DB News24 का Author & Founder हूँ तथा पिछले 22 वर्षो से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता के माध्यम राजनितिक, प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक खबरों की रिपोर्टिंग करता हूँ साथ ही Daily जॉब्स, ज्योतिष, धर्म-कर्म, सिनेमा, सरकरी योजनाओ के बारे में आर्टिकल पब्लिश करता हूँ। हमारा संकल्प है कि नई-नई जानकारियाँ आप तक सरल और सहज भाषा में आप तक पंहुचे। जय हिन्द

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please turn off adblocker