दशहरा मैदान और कार्तिक मेला ग्राउंड पर हुआ रावण दहन
- बड़ी संख्या में लोग रावण दहन देखने पहुंचे, 3 दिन तक कई स्थानों पर होंगे आयोजन

उज्जैन। शहर में तीन दिन तक रावण दहन होंगे। विजया दशमी पर बुराई के प्रतीक स्वरूप रावण के पुतले का दहन का मुख्य आयोजन दशहरा मैदान और कार्तिक मेला ग्राउंड पर हुआ। वहीं अलग-अलग समितियां सोमवार तक तीन दिन अलग-अलग स्थानों पर रावण दहन करेंगी। इसके पहले रंगारंग आतिशबाजी का दौर भी हुआ।
यह भी पढ़े- पूर्व पार्षद की हत्या का खुलासा: पत्नी और बेटे बन गए खून के प्यासे
दशहरा मैदान पर 101 फीट का रावण तैयार किया गया था। रात 8.30 बजे हाथ में तलवार के साथ ढाल पकडे रावण का दहन किया गया। प्रतिवषार्नुसार भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी दशहरा मैदान आती है जिसका विधिवत पूजन नगर के जिलाधीश नीरज सिंह द्वारा किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा अतिशबाजी की शुरूआत की। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उमेशनाथ महाराज राज्य सभा सांसद, विधायक अनिल कालूहेड़ा, अनिल फिरोजिया सांसद, महापौर मुकेश टटवाल, डा. सत्यनारायण जटिया पूर्व केन्द्रीय मंत्री, विधायक महेश परमार, निगम सभापति कलावती यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोहर बैरागी, पूर्व विधायक पारस जैन मौजूद थे।
यह भी पढ़े- इंदौर निगम में 150 करोड़ का ड्रेनेज घोटाला
इसके अलावा कार्यक्रम संयोजक शिवा ओम खत्री, समन्वयक डॉ. प्रकाश रघुवंशी एवं समिति सदस्य मनीष शर्मा, गोविंद यादव, अशोक खत्री, अभय यादव, कोमल खत्री, सुरेन्द्र एस अरोरा, विकास जायसवाल, रिन्दू बग्गा, रॉबिन्द चौपड़ा, निखलेश नारंग, जनार्दन पाण्डे, गीरज पटेल एवं अभिनव नायर भी मौजूद थे। रावण दहन कार्यक्र्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। वहीं कार्तिक मेला मैदान में 101 फीट का रावण का दहन भी रात 8.30 हुआ।
यह नहीं पढ़े- बंटी-बबली ने लगाया लाखों का चूना
भैरवगढ़ में 101 फीट का रावण स्वच्छता का संदेश देगा। शास्त्री नगर मैदान में चलित रावण, तीन भागों में बंटा, इसकी ऊंचाई भी 101 फीट है। नानाखेड़ा स्टेडियम में रंग-बिरंगी लाइट्स के साथ 101 फीट का रावण अट्टहास होगा, खाकचौक अंकपात पर 51 फीट का रावण का दहन होगा। डालडा फैक्ट्री मैदान मक्सी रोड पर कई भागों में पुतला बंटेगा। सिद्धवट मैदान पर आंखों में लाल रंग के साथ रावण दिखाई देगा।
यह नहीं पढ़े- जीएसटी कार्यालय में रिश्वतखोर: 2 महिला कर्मचारी गिरफ्तार
पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज, Telegram और WhatsApp से…