संयुक्त संचालक को महंगा पड़ा आदेश की अव्हेलना
![संयुक्त संचालक](https://dbnews24.in/wp-content/uploads/2021/08/06_08_2021-04ujj29-copy.jpg)
– संयुक्त संचालक पिल्लई की रवानगी, आरके सिंह बने संयुक्त संचालक लोक शिक्षण
उज्जैन (निलेश नागर)। अनुकंपा नियुक्ति के मामलो को सुलझाने में शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही लेटलतीफी का खामियाजा संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जयश्री पिल्लई को भुगतना पड़ा है। मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार रात्रि को जारी हुए आदेश में आर के सिंह संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शिक्षण इंदौर को नवीन पदस्थापना करते हुए संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण उज्जैन बनाया गया है।
यह भी पढ़े– MP के सरकारी अस्पताल में आज पहली बार होगा किडनी ट्रांसप्लांट, महज 2.5 लाख आएगा खर्च
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार, स्कूल शिक्षा विभाग भोपाल उपसचिव पी के सिंह के निदेर्शों के बावजूद भी लगातार अनुकंपा नियुक्ती के पदों पर आवेदकों की नियुक्ती ना होने की शिकायतें काफी समय से वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच रही थी। इसी शिकायत को लेकर DB NEWS 24 ने भी 24 अगस्त 2021 को संभागायुक्त ने लिखा पत्र फिर भी संयुक्त संचालक ने नहीं की जांच, मामला 51 स्कूलों को नियम विरुद्ध दी गई मान्यता का शीर्षक से एक समाचार प्रकाशित कर वरिष्ठ अधिकारियो को यह बताने का प्रयास किया गया था कि संयुक्त संचालक लोक शिक्षण उज्जैन द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अव्हेलना क जा रही है।
आदेशों का नही किया पालन
संयुक्त संचालक लोक शिक्षण उज्जैन जयश्री पिल्लई के द्वारा मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और उप सचिव के निदेर्शों का पालन न करते हुए अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण नहीं किया जा रहा था, साथ ही 51 स्कूलों की नियम विरुद्ध मान्यता की जांच के मामले को भी उन्होंने दबा दिया था। बताया जाता है कि मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग भोपाल उप सचिव प्रमोद सिंह के द्वारा जारी आदेश क्रमांक एफ 01-52/2001/20-1 राज्य शासन एतद् द्वारा लोक सेवकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं जिसमे संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण उज्जैन के पद पर आर के सिंह संयुक्त संचालक को नियुक्त कर दिया गया है।
पढ़ते रहिये- DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube और जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबकु Facebook पेज से…