भाजपा ने तय किये महापौर प्रत्याशी: उज्जैन से मुकेश टटवाल

– कांग्रेस के महेश परमार को चुनौती देंगे भाजपा के मुकेश टटवाल
भाजपा प्रदेश चुनाव समिति और कोर ग्रुप ने 16 नगर निगमों के महापौर प्रत्याशी (mayor candidate) के चयन में से 5 नामों पर फायनल मोहर लगा दी है, जिनमें उज्जैन से महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल को बनाया गया है, जो अब कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार को चुनौती देंगे। अब देखना है कि जातिगत आधार पर तय किये गये इन प्रत्याशियों में कौन बाजी मारता है। इसके अलावा रतलाम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर और सतना महापौर प्रत्याशी के नाम भी फायनल कर दिये गये है।
Also read- महेश परमार के सामने भाजपा की चिंता..
भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति और कोर ग्रुप ने 16 नगर निगमों के महापौर प्रत्याशी में से पांच सीटों पर सिंगल नाम तय कर दिए हैं। इनमें उज्जैन से मुकेश टटवाल, रतलाम से अशोक पोरवाल, सतना से योगेश ताम्रकार, छिंदवाड़ा से जितेंद्र शाह और बुरहानपुर नगर निगम में महापौर प्रत्याशी माधुरी पटेल का नाम शामिल हैं। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में राजनैतिक पेंच फंसा हुआ है। ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच सहमति बनाने के प्रयास जारी है।
Also read- महापौर प्रत्याशियों के नाम तय: जानिये कौन कहां से लड़ेंगा चुनाव
तो क्या निमयों में होगा बदलाव…
ग्वालियर में डॉ. वीरा लोहिया, सुमन शर्मा, माया सिंह और समीक्षा गुप्ता के नाम आए। यदि भोपाल से कृष्णा गौर के लिए पार्टी नियम से समझौता करती है तो इंदौर में विधायक रमेश मेंदोला भी अपना दावा मजबूती से रख सकते हैं। इंदौर में मेंदोला के अलावा गौरव रणदिवे, पुष्यमित्र भार्गव और डॉ. निशांत खरे के नाम हैं। इसी तरह जबलपुर के लिए कमलेश अग्रवाल, डॉ. जितेंद्र जामदार और अभिलाष पांडे के नाम का जिक्र आया है। वहीं सिंगरौली में वीरेंद्र गोयल की दावेदारी आई।
Also read- नगरीय निकाय चुनाव: वार्ड 8 से भाजपा के प्रबल दावेदार अनिल सिंदल
महेश के सामने मुकेश देंगे चुनौती?
एक ओर जहां कांग्रेस ने तराना विधायक महेश परमार को महापौर प्रत्याशी बनाया है, जबकि दूसरी और भाजपा ने मुकेश टटवाल का नाम फायनल कर दिया है, ऐसे में अब सवाल यह है कि क्या पिछले लंबे समय से महापौर की तैयारियों में जुटे महेश परमार को भाजपा प्रत्याशी चुनौती दें पायेंगा। हालांकि सभी जानते है कि भाजपा में प्रत्याशी कोई भी हो, लेकिन चुनाव पूरी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लड़ती है, जबकि कांग्रेस में इससे उल्टा होता है, कांग्रेस में प्रत्याशी को अपनी जमीन खुद तैयार करना पड़ती है, यहां पार्टी के नेता उसका कितना साथ देंगे यह तय नही रहता है।
Also read- नगरीय निकाय चुनाव की उल्टी गिनती शुरू
यह है 5 महापौर प्रत्याशी
- उज्जैन- मुकेश टटवाल भाजपा अनुसूचित जाति के प्रदेश उपाध्यक्ष है।
- रतलाम- अशोक पोरवाल नगर निगम के अध्यक्ष रह चुके हैं और पूर्व पार्षद है।
- सतना- योगेश ताम्रकार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं वहीं संघ के करीबी माने जाते हैं।
- छिंदवाड़ा- जितेंद्र शाह भाजपा किसान मोर्चा के कार्यालय मंत्री है।
- बुरहानपुर- माधुरी पटेल पूर्व महापौर है।
Also read- तो क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया बन सकते हैं एमपी के मुख्यमंत्री ?
Also read- सुशासन की राजनीति के अटल हस्ताक्षर थे अटल बिहारी वाजपेयी
पढ़ते रहिये– DB NEWS 24 और देखें यूट्यूब चैनल you tube जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, सिनेमा, राजनीति और अपने उज्जैन की खबरें, जुडिएं हमारे फेसबुक Facebook पेज,Telegram और WhatsApp से…